पटना में नकली आलू का भंडाफोड़: गेरुआ मिट्टी और केमिकल से बना रहे थे ‘नया आलू’; 2 ट्रक जब्त

पटना में नकली आलू का भंडाफोड़: गेरुआ मिट्टी और केमिकल से बना रहे थे ‘नया आलू’; 2 ट्रक जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना। राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मीठापुर और मीनाबाजार मंडी में छापेमारी कर नकली और केमिकलयुक्त आलू की बड़ी खेप जब्त की है। छापेमारी में यह सामने आया कि पुराने आलू को गेरुआ मिट्टी और रसायनों से नया और चमकदार बनाया जा रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे आलू स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हो सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई में करीब दो ट्रक आलू जब्त कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ से ट्रकों द्वारा प्रतिदिन सुबह छह बजे आलू मंगाए जाते थे और मंडी में नौ बजे तक बेच दिए जाते थे।

अधिकारी ने नकली आलू की पहचान के तरीके भी बताए। इनमें तेज रासायनिक गंध, असामान्य चमक, काटने पर अंदर-बाहर रंग का न मिलना और पानी में तैरना शामिल है। असली आलू डूबते हैं और उनमें प्राकृतिक खुशबू होती है।

About Author

error: Content is protected !!