रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले में बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी

रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले में बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची मंगलवार की सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कड़ी कार्रवाई से हिल गई। टीम ने कांके, सुखदेव नगर (रातू रोड) और कडरू स्थित कई बिल्डरों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। आरोप है कि बिल्डरों ने सरकारी जमीन और सीएनटी एक्ट से जुड़ी जमीन को अवैध तरीके से हड़पकर करोड़ों का खेल किया। कथित तौर पर इसके लिए फर्जी दस्तावेज बनाए गए और करोड़ों की हेराफेरी हुई।

ईडी ने इससे पहले 10 जुलाई 2024 को भी कांके क्षेत्र में विवादित जमीनों का सत्यापन किया था और कई अहम कागजात अपने कब्जे में लिए थे।

जानकारों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद घोटाले की परतें खुल सकती हैं और कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले ने न सिर्फ रांची बल्कि पूरे झारखंड के बिल्डर समुदाय में खलबली मचा दी है।

आम जनता की निगाहें अब इस पर हैं कि जांच के अगले चरण में किन-किन नामों का खुलासा होगा और इस घोटाले में राजनेताओं व अफसरों की क्या संलिप्तता सामने आती है।

About Author

error: Content is protected !!