गिरिडीह: संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

गिरिडीह: संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां बरामद की गईं। पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में छापेमारी की गई उसमें तीन फ्लैट बने हैं। इनमें से दो फ्लैट में परिवार रहते हैं, जबकि एक फ्लैट में करीब एक महीने से बाहरी लोग रह रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां लगातार अजनबी पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था। पूछने पर वहां रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था।

इसी बीच सोमवार की शाम फिर संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद मकान का दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली गई।

छापेमारी के दौरान चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और संभावित सेक्स रैकेट के नेटवर्क की कड़ियों की जांच में जुटी हुई है।

 

About Author

error: Content is protected !!