अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तस्कर फरार, पुलिस ने 7 बाइकें जब्त कीं

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
तस्कर फरार, पुलिस ने 7 बाइकें जब्त कीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान जारी है। शनिवार सुबह मुफ्फसिल थाना पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम ने सीसीएल कोलियरी क्षेत्र में छापेमारी कर सात बाइकें जब्त कीं, जिनका इस्तेमाल अवैध कोयला ढुलाई में किया जा रहा था।

कार्रवाई की भनक मिलते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि उनकी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जब्त की गई बाइकें फिलहाल मुफ्फसिल थाना में जमा हैं।

सीसीएल सुरक्षा पदाधिकारी नकुल नायक ने बताया कि महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी और थाना प्रभारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी।

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि इस धंधे से सड़कें बर्बाद हो रही थीं, पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था और अपराध भी बढ़ रहे थे। पुलिस और सीसीएल की सख्ती से अब तस्करों के हौसले पस्त होंगे

About Author

error: Content is protected !!