दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ जोर

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ जोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा। ईस्ट बसुरिया ओपी परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार दुबे ने की जबकि संचालन लक्ष्मण पासवान ने किया।

ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार दुबे ने पूजा समिति से कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन प्रशासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। उन्होंने निर्देश दिया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, सफाई और सुरक्षा के लिए वालंटियर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पूजा में माहौल बिगाड़ने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

बैठक में समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए कि रंगुनी ओवरब्रिज पर लाइट की व्यवस्था की जाए, शराब दुकानों को बंद रखा जाए और रास्तों पर उचित रोशनी की व्यवस्था हो।

बैठक में मुख्य रूप से संजीत सिंह, रंजीत सिंह, पूर्व मुखिया मो. आजाद, अशीम दत्ता, आर. के. ठाकुर, सुरेश किस्कू, मो. मुख्तार, श्याम पंडित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

#बाघमारा #दुर्गापूजा #शांति_समिति #DhanbadNews #DurgaPuja2025

About Author

error: Content is protected !!