केन्दुआ में बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केन्दुआ: गोधर कुर्मीडीह बस्ती निवासी दिनेश महतो के पुत्र मुकुल महतो (16 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुकुल कुसुंडा डीएवी स्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोधर पावर हाउस पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाया और विरोध स्वरूप धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय और पुटकी अंचल के सीओ विकास आनंद मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल मार्ग जाम है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है।