कतरास कुड़मी समाज ने विधायकों का पुतला दहन कर जताया विरोध

कतरास कुड़मी समाज ने विधायकों का पुतला दहन कर जताया विरोध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास में कुड़मी समाज ने विधायकों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया। समाज का आरोप है कि रेल बंदी आंदोलन में उनके अपने विधायक ही सहयोग नहीं कर रहे हैं।

कतरास के शक्ति चौक, तेतुलमारी में रविवार की रात कुड़मी समाज के लोगों ने कई विधायकों के खिलाफ पुतला दहन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिल्ली विधायक अमित महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो, रामगढ़ विधायक ममता देवी, गोमिया विधायक योगेंद्र महतो और ईचागढ़ विधायक सविता महतो पर आरोप लगाया कि वे रेल बंदी आंदोलन के समय समाज के साथ खड़े नहीं हुए और उनकी आवाज विधानसभा में नहीं उठा रहे हैं।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “कुड़मी एकता जिंदाबाद” और “कुड़मी विधायक मुर्दाबाद” के नारे लगाए। मौके पर संतोष महतो उर्फ पवन महतो, नरेश महतो, बबलू महतो, हलधर महतो, देवनारायण महतो, बम महतो, बिनोद महतो, अर्जुन महतो, बिरजू वर्मा, बड़कू महतो, टुनटुन सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

About Author

error: Content is protected !!