डिजनीलैंड मेले में इस बार लाइव रसियन जलपरी शो का आनंद उठाएंगे धनबादवासी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को और खास बनाने के लिए धनबाद में इस बार भी एक्सपो डिजनीलैंड मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला 23 सितंबर, मंगलवार से जिला परिषद मैदान, धनबाद में शुरू होगा। इसका उद्घाटन शाम 6 बजे जिला परिषद धनबाद की चेयरमैन शारदा सिंह और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा।
मेला प्रबंधक रंजीत साहा, अवध बिहारी, बिपलव चक्रवर्ती और पगड़ी बाबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
लाइव रसियन जलपरी शो – पहली बार धनबादवासी रसियन लड़कियों को जलपरी के रूप में कला प्रदर्शन करते देख सकेंगे।
मनोरंजन झूले – ब्रेक डांस, टोरा टोरा, ज्वाइंट व्हील, कोलंबस ड्रैगन, चांदतारा झूला, मिकी माउस, धूम बाइक, मिनी ब्रेक हेलीकॉप्टर और हॉर्स राइड।
50+ शॉपिंग स्टॉल – सहारनपुर फर्नीचर, बनारसी सिल्क साड़ी, उडेन हैंडीक्राफ्ट, लेडीज सैंडिल, बैग, कारपेट, किचन वेयर, कोलकाता ज्वेलरी, खादी वस्त्र, रेडीमेड कपड़े और कांच के आइटम।
खानपान स्टॉल – झारखंड का फेमस दुस्का, छोले-भटूरे, गुपचुप, भेल पूरी, चाउमीन, पिज़्ज़ा-बर्गर से लेकर स्वदेशी लिट्टी-चोखा तक।
23 सितंबर से रोजाना
शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक
जिला परिषद मैदान, धनबाद
मेला प्रबंधकों का कहना है कि इस बार डिजनीलैंड मेले को और खास बनाया गया है ताकि धनबादवासियों को मनोरंजन, शॉपिंग और खाने-पीने का पूरा पैकेज एक ही जगह मिल सके।