धनबाद में फ्री सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन कैंप का हुआ आयोजन

धनबाद में इनर व्हील क्लब माइलस्टोन धनबाद और न्यू श्री क्लीनिक की संयुक्त पहल पर सोमवार को एक फ्री सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोर युवतियों को HPV टीका लगाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया, जिसमें क्लब की सदस्याओं और क्लीनिक की संजलिका शामिल हुईं। इस अवसर पर डॉ. नीतू सहाय ने बताया कि करीब 16 किशोर युवतियों को HPV टीका लगाया गया और उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

डॉ. सहाय ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, हर साल दुनिया भर में लगभग 6 लाख 60 हज़ार महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के नए मामले सामने आते हैं और करीब 3 लाख 50 हज़ार मौतें इसी बीमारी से होती हैं।

WHO की गाइडलाइन के अनुसार, 9 से 14 वर्ष की उम्र की लड़कियों को HPV टीका लगाया जाना चाहिए, जिससे इस बीमारी को लगभग 90 प्रतिशत तक रोका जा सकता है।

उन्होंने आगे बताया कि 15 से 45 वर्ष की महिलाओं को भी यदि समय पर टीकाकरण और स्क्रीनिंग की सुविधा मिल जाए तो इस गंभीर बीमारी को बड़े स्तर पर नियंत्रित किया जा सकता है।

 

About Author

error: Content is protected !!