शक्ति मंदिर में उमड़ी आस्था, शरद नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में जुटे श्रद्धालु

शक्ति मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, शरद नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पूजा-अर्चना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। शरद नवरात्र का शुभारंभ सोमवार से हो गया। इसी क्रम में हावड़ा मोटर स्थित शक्ति मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि तथा परिवार की मंगलकामना की।

मंदिर प्रबंधक बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार माता हाथी पर सवार होकर आई हैं, जो समृद्धि और वर्षा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मंदिर में आते समय अपने आभूषणों और कीमती सामान की स्वयं सुरक्षा करें।

इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप सिंह भी माता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता ने अब तक शहरवासियों और देशवासियों की रक्षा की है, आगे भी वे सभी की रक्षा करती रहेंगी।

About Author

error: Content is protected !!