मधुबन थाना में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

रिपोर्टर: बाघमारा से सुल्तान खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास। मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शुभम कुमार ने की।

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें दुर्गापूजा के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखना, जिम्मेदार लोगों को वालंटियर नियुक्त करना, कैमरा लगाना, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, और विसर्जन के समय शराब सेवन पर रोक शामिल हैं।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि पूजा कमेटी के सदस्य किसी भी प्रकार की घटना या फेक न्यूज़ की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बैठक में गणमान्य व्यक्तियों ने दुर्गापूजा को आपसी सौहार्द और शांति के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।

बैठक में गौरचंद बाउरी, बिट्टू चौहान, टुन्नु बरनवाल, विनोद सिंह, धीरेन लाला, पिंटू बरनवाल, अवधेश राम, लाल बहादुर, हरि साव, गोपाल बाउरी, सौरभ गयाली, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

About Author

error: Content is protected !!