हजारीबाग का कुख्यात अपराधी उत्तम यादव एनकाउंटर में ढेर, ₹50,000 का था इनामी

हजारीबाग का कुख्यात अपराधी उत्तम यादव एनकाउंटर में ढेर, ₹50,000 का था इनामी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/हजारीबाग:
हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नामचीन अपराधी उत्तम यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, उत्तम यादव कई गंभीर अपराधों में शामिल था। वह हजारीबाग और चतरा सहित अन्य जिलों में व्यवसाईयों को धमकाने और ज्वेलर्स की दुकानों में गोलीकांड जैसी घटनाओं में लिप्त था।

घटना के बाद अपराधी को सदर अस्पताल, चतरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की।

उत्तम यादव पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि वह लेवी व अन्य धमकियों के लिए कई बार प्रशासन को भी चुनौती दे चुका था।

इस एनकाउंटर के बाद हजारीबाग और आसपास के क्षेत्रों में राहत की स्थिति है और पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

About Author

error: Content is protected !!