लोयाबाद थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाघमारा। लोयाबाद थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य भी मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने कहा कि लोयाबाद की जनता शांति प्रिय है, लेकिन अगर कोई विधि-व्यवस्था के खिलाफ जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से कोई अफवाह फैलती है तो तुरंत थाना को सूचना दें। मूर्ति विसर्जन तय रूट से ही होगा और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन हर समस्या पर ध्यान देगा और लोयाबाद की जनता हमेशा की तरह प्रशासन का सहयोग करती रहे।
बैठक में सुनिल पाण्डेय, मुकेश पासवान, मनोज मुखिया, विनय चौहान, अनवर मुखिया, अजित पासवान, राज कुमार महतो, संतोष महतो, असलम मंसुरी, मन्नू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।