दुर्गा पूजा को लेकर मनियाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, जारी किए गए कई दिशा-निर्देश।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के मनियाडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी शिव कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्य और ग्रामीण मनियाडीह पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार, सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, वाहन पार्किंग की सुविधा, महिलाओं के लिए कड़ी सुरक्षा, और वॉलंटियर की पहचान पत्र सहित मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अवैध शराब बिक्री और महुआ शराब बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार डीजे बजाने पर रोक का पालन सभी पूजा समितियों को करना होगा।
थाना प्रभारी शिव कुमार ने अपील की कि पंडालों में सुरक्षित रोशनी और बिजली के तारों में कोई लीकेज न हो।
विजय दशमी पर मूर्ति विसर्जन का नियम पारित हुआ था, लेकिन रुट को शुक्रवार के लिए चिन्हित कर विसर्जन किया जाएगा।
बैठक में JLKM पार्टी के केंद्रीय सचिव कनक कुमार गुप्ता और संयुक्त महासचिव रविकांत मंडल सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे