धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार पुटकी में तंबाकू नियंत्रण कोषांग की छापेमारी

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार पुटकी में तंबाकू नियंत्रण कोषांग की छापेमारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/झारखंड : धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की टीम ने शनिवार को पुटकी क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में कोषांग की नोडल पदाधिकारी डॉ. मंजू दास, जिला सलाहकार राहुल कुमार, शुभांकर मैत्रा तथा पुटकी थाना पुलिस बल शामिल रहे। टीम ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 6(ए) और 6(बी) के अनुपालन की जांच की।

अभियान के दौरान लगभग 20 दुकानों की जांच की गई।

इनमें से 6 दुकानदारों को नियम उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया।

छापेमारी के दौरान दुकानों में लगे तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पोस्टर हटाए गए, जो COTPA 2003 की धारा 5 के तहत प्रतिबंधित हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तंबाकू कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

About Author

error: Content is protected !!