समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने सदर अस्पताल को दिए 20 पंखे, मरीजों को मिलेगी गर्मी से राहत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: भीषण गर्मी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए समाजसेवी कुंभ नाथ सिंह आगे आए हैं। उन्होंने मंगलवार को सदर अस्पताल प्रबंधन को 20 पंखों का अनुदान दिया।
समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने बताया कि कुपोषण वार्ड में इलाजरत बच्चों को तेज गर्मी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया। पंखों की व्यवस्था से अब मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।
सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने समाजसेवी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि — “सदर अस्पताल गरीब गुरुओं के इलाज में मददगार साबित होता है। ऐसे में समाजसेवियों द्वारा आगे आकर मदद करना सराहनीय कदम है। हमें उम्मीद है कि और लोग भी इस दिशा में आगे आएंगे ताकि बेहतर चिकित्सा के साथ-साथ सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकें।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल मरीजों को राहत मिलती है बल्कि समाज में सेवा भाव का भी संदेश जाता है।