काला शीशा हटाओ अभियान में झामुमो नेता पुत्र का भी कटा चालान

काला शीशा हटाओ अभियान में झामुमो नेता पुत्र का भी कटा चालान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। ट्रैफिक पुलिस द्वारा काला शीशा हटाओ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। जिन वाहनों में काला शीशा (फिल्म) लगा पाया गया, उन्हें मौके पर हटवाया गया और चालान भी काटा गया।

इस दौरान कार्रवाई से कोई भी अछूता नहीं रहा। झामुमो के एक वरीय नेता के पुत्र का भी चालान काटा गया। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत न सिर्फ काला शीशा हटवाया जा रहा है बल्कि बिना सीट बेल्ट, डिज़ाइनिंग नंबर प्लेट और दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट या डबल सवारी में बिना हेलमेट वालों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!