रामकनाली भू-धसान और परियोजना हादसा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे घटनास्थल, पीड़ितों से की मुलाकात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले का बाघमारा क्षेत्र इन दिनों दो बड़ी घटनाओं से दहल उठा है। रामकनाली भू-धसान और अंगारपथरा परियोजना हादसे ने दर्जनों परिवारों को तबाह कर दिया है। इसी बीच आज प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुमार पट्टी में हुए भू-धसान ने कई घरों को जमींदोज़ कर दिया। वहीं बीसीसीएल एरिया 4 अंतर्गत मां अंबे आउटसोर्सिंग परियोजना में स्लाइडर से गिरे पत्थरों की चपेट में कंपनी की सर्विस वैन पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुद घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है। साथ ही उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।
स्थानीय लोग इस घटना के लिए ऑटोर्सिंग कंपनियों की लापरवाही और अवैध माइनिंग को जिम्मेदार बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते कदम उठाता, तो इतनी बड़ी दुर्घटनाएं टाली जा सकती थीं। फिलहाल इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।