झरिया : घनुआडीह व मोहरीबांध को जल्द मिलेगा पानी, विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर शुरू हुआ पाइपलाइन कार्य
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झरिया : घनुआडीह और मोहरीबांध के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर शनिवार को झमाडा द्वारा मोहरीबांध में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
इस संबंध में विधायक के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र का निरीक्षण कर काम की प्रगति का जायजा लिया। जिला मंत्री सह दिशा सदस्य राजकिशोर जेना उर्फ बाबू जेना ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले तीन महीनों से स्थानीय लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए झमाडा के वरीय पदाधिकारियों से लगातार संपर्क किया। इसके परिणामस्वरूप शनिवार को पाइपलाइन का कार्य आरंभ हो सका।
इस परियोजना से लगभग 20 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। घनुआडीह, दुर्गापुर बस्ती, दुर्गापुर न्यू कॉलोनी, हरिजन बस्ती, मोहरीबांध और एमओसीपी कॉलोनी सहित कई इलाकों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विभाग के आयुक्त भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं और कार्य की गति पर नजर बनाए हुए हैं।