साली के साथ मिलकर धंधे में जुटा था जीजा, चतरा पुलिस ने पकड़ा 11 करोड़ का ब्राउन शुगर नेटवर्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चतरा : नशे के खिलाफ जिले के नए एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 किलो 108 ग्राम ब्राउन शुगर, 13 किलो 956 ग्राम गीला अफीम और 68 लाख 17 हजार 350 रुपये नगद बरामद किया है। बरामदगी की कुल कीमत करीब 11.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस दौरान पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को चलाने वाले मास्टरमाइंड रौशन कुमार दांगी और उसकी दो सालियों मधु कुमारी व रूबी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्थलगड्डा और राजपुर थाना क्षेत्रों में हुई इस कार्रवाई के बाद जिले के नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
एसपी ने कहा कि नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों की अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।