आसनसोल : दामोदर नदी में नहाते समय दो छात्र डूबे, आपदा प्रतिक्रिया बल बचाव में जुटा

आसनसोल : दामोदर नदी में नहाते समय दो छात्र डूबे, आपदा प्रतिक्रिया बल बचाव में जुटा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसनसोल : बरनपुर स्थित आरबी मदरसा के सात छात्र रविवार को डिसेरगढ़ मजार घाट घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान सभी छात्र दामोदर नदी में नहाने उतरे। लेकिन नदी की गहराई के कारण दो छात्र मोहम्मद तनवीर (16) और मोहम्मद रकीब (16) पानी में डूब गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही कुल्टी थाना, सकटोरिया चौकी पुलिस और आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम मौके पर पहुँची और छात्रों की तलाश में अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक शाम 5:30 बजे तक दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

About Author

error: Content is protected !!