लोयाबाद मोड़ पर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के युवक घायल

लोयाबाद मोड़ पर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के युवक घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोयाबाद। शनिवार की रात लोयाबाद मोड़ पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के एक-एक युवक घायल हो गए। मारपीट के दौरान दोनों युवकों के सिर फट गए।

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे लोयाबाद छह नंबर के समीप टोटो चालक मोहम्मद करीम वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े कुछ युवकों में से रोहित भुइयां के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें रोहित घायल हो गया।

घटना से आक्रोशित मोहल्ले वालों ने लोयाबाद मोड़ के समीप करीम को रोककर उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान करीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी मारपीट करने वाले वहां से फरार हो चुके थे। घायल करीम ने लोयाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!