मांदरा मुखिया पति पर फायरिंग मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास : मांदरा पंचायत की मुखिया पति शंकर बेलदार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना के नामजद अभियुक्त अपर मांदरा निवासी विमल पासवान (27 वर्ष) को बाघमारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी पर बाघमारा थाना कांड संख्या 57/25 के तहत धारा 126(2), 109(1), 351(2), 352, 3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
फायरिंग में गंभीर रूप से घायल शंकर बेलदार का इलाज फिलहाल धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
गौरतलब है कि 25 अगस्त को बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के पास डुमरा फुलारीटांड़ सड़क पर बाइक सवार चार अपराधियों ने पीछे से गोली मारकर शंकर बेलदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है।