संबोधि आईएएस अकैडमी में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस समारोह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: बेकार बांध स्थित संबोधि आईएएस अकैडमी में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टुंडी डीएसपी डीएन बांका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

संस्थान के निदेशक संजीत चौहान ने मुख्य अतिथि डीएसपी डीएन बांका को श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में डीएसपी बांका ने छात्रों को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि जीवन के हर कठिन मोड़ पर सही दिशा दिखाने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं।

इस मौके पर निदेशक संजीत चौहान ने कहा कि “शिक्षक दिवस शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और योगदान को समर्पित है। शिक्षक समाज की सच्ची धरोहर होते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं अर्पित कीं।

About Author

error: Content is protected !!