शक्तिचौक में आदिवासी संगठनों की बैठक, महा दरबार की तैयारियां तेज

धनबाद : शक्तिचौक में आदिवासी संगठनों की बैठक, महा दरबार की तैयारियां तेज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। शक्तिचौक स्थित आयोबेटा कार्यालय में शुक्रवार को आदिवासी संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान टाटा जमशेदपुर से आए आदिवासी महासभा के महासचिव कृष्णा हंसदा और माझी परगना महल के सलाहकार पंचानन सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 14 सितंबर को जमशेदपुर में “आदिवासी सांवता सुसार अखाड़ा” के बैनर तले आयोजित होने वाले महा दरबार की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर धनबाद के विभिन्न संगठनों को आमंत्रण पत्र सौंपा गया।

बैठक में आदिवासी समाज की उन्नति, परंपराओं की रक्षा और संगठन की मजबूती पर ज़ोर दिया गया। साथ ही प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा जनजातीय भाषाओं की उपेक्षा पर नाराज़गी जताई और कहा कि इस मुद्दे को महा दरबार में मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक में सोनोत संथाल समाज धनबाद, आदिवासी सेचेद अखाड़ा धनबाद, खेरवाल जुमीद गावंता बलियापुर और आदिवासी युवा मोर्चा निरसा के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से सनातन सोरेन, सुरेंद्र हेंब्रम, परवीन हंसदा, रतन मरांडी, संजीव हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन समेत बड़ी संख्या में आदिवासी नेता शामिल हुए।

इसके अलावा अलसा सोरेन, रमेश सोरेन, उमेश हेंब्रम, सुधीर हेंब्रम, राजेश मरांडी, शिव कुमार सोरेन, लखन लाल टुडू, प्रदीप, रविंद्र हंसदा और मनसा राम मुर्मू भी बैठक में मौजूद रहे।

About Author

error: Content is protected !!