मयूर नाचना (धनबाद)।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हज़रत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार को मयूर नाचना गांव में शानदार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस मौलाना अख़्तर राजा की अगुवाई में निकला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने हाथों में झंडे लेकर “नारे-तकबीर, अल्लाहु-अकबर” और “या नबी सलाम अलैक़ा” के नारों के साथ पूरे माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर गांव में भाईचारा और एकता का अनूठा संदेश दिया गया।
गांव की गलियों से निकला यह जुलूस मस्जिद तक पहुंचा, जहां विशेष दुआ और तकरीर का आयोजन किया गया। मौलाना अख़्तर राजा ने अपने संबोधन में कहा कि पैग़ंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का जीवन मानवता, भाईचारा और मोहब्बत का पैग़ाम है। हमें उनकी बताई राह पर चलकर समाज में अमन और इंसाफ कायम करना चाहिए।
कार्यक्रम में मो. शमीम अहमद, क़ाज़ी असीर अहमद, नुरूद्दीन क़ाज़ी, खैरात अली, रियाज़ अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर माहौल पूरी तरह से जश्न और उत्साह से सराबो
र नज़र आया।