कांटापहाड़ी में बड़ा हादसा, बीसीसीएल की सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, छह मजदूरों की मौत

कतरास : कांटापहाड़ी में बड़ा हादसा, बीसीसीएल की सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी, छह मजदूरों की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के कतरास क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली कांटापहाड़ी स्थित बीसीसीएल की अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग साइट पर शुक्रवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खदान में अचानक लैंडस्लाइड होने से बीसीसीएल की सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, इलाके में मातम छा गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग खनन स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।

घटना की सूचना पाकर धनबाद सांसद ढूलू महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सांसद महतो ने बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह हादसा न केवल मृतकों के परिवारों को गहरी पीड़ा देकर गया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से न्यायसंगत जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!