दोस्त को जेल भेजने की साजिश में खुद पर चलवाई गोली, SP ने किया बड़ा खुलासा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो स्टील सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त और उसकी पत्नी को जेल भेजने की साजिश रचने के लिए खुद पर गोली चलवाई।
मामला सेक्टर–12 थाना क्षेत्र का है।
23 अगस्त 2025 की रात अभिषेक प्रताप सिंह पर उसके ही घर के सीढ़ियों पर गोलीबारी हुई। अभिषेक ने आरोप लगाया कि यह हमला उसके दोस्त चंद्रभूषण ओझा और उनकी पत्नी अर्चना ओझा ने कराया है। उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई और हत्या के प्रयास का केस बनवाया।
लेकिन एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी सच्चाई उजागर कर दी। जांच में पता चला कि अभिषेक ने ही अपने चचेरे भाई मंधीर सिंह के साथ मिलकर खुद पर गोली चलवाई थी। इसका मकसद अपने दोस्त चंद्रभूषण और उनकी पत्नी को फंसाकर जेल भिजवाना था।
पुलिस ने अभिषेक और मंधीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उनके पास से 7.62 एमएम पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस, एक खोखा, काली पल्सर बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी सेक्टर–12 D/1165 में रहते हैं।
इस मामले का खुलासा DSP आलोक रंजन की अगुवाई में बनी टीम ने किया।
टीम में सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, सेक्टर–12 थाना प्रभारी सुभाष चंद सिंह और सेक्टर–04 थाना प्रभारी संजय कुमार शामिल थे।
इस खुलासे के बाद चंद्रभूषण ओझा और उनकी पत्नी अर्चना ओझा ने राहत की सांस ली है।