गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, KD ज्वेलर्स में डकैती की बना रखी थी योजना

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, KD ज्वेलर्स में डकैती की बना रखी थी योजना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जिले में होने वाली एक बड़ी वारदात को टाल दिया है।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों का गिरोह डकैती की योजना बना रहा है। इस सूचना पर एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और जमुआ रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही आठ अपराधी भागने लगे, जिनमें से पांच पकड़े गए और तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधियों के नाम हैं

अमरदीप सोनी

सुधीर पोद्वार

संजय सोनी

रोहित कुमार सोनी

सुनील भाष्कर

वहीं फरार अपराधियों की पहचान मो. इसराफिल उर्फ गुड्डु (कोडरमा), राजेश पासवान (गया) और राजेश बासफोर (गया) के रूप में हुई है।

पूछताछ में अपराधियों ने सनसनीखेज खुलासा किया कि वे KD ज्वेलर्स, जमुआ चौक में डकैती करने वाले थे, लेकिन पुलिस गश्ती को देखकर योजना बदल दी थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 05 मोबाइल फोन, 01 सब्बल, 01 गैस कटर और 02 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

इस मामले में जमुआ थाना कांड सं-193/2025 दर्ज कर BNS 2023 एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार गिरोह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह गिरोह कोडरमा में भी डकैती कर चुका है। फिलहाल पुलिस फरार तीन अपराधियों की तलाश में सघन छापामारी कर रही है।

एसपी ने कहा कि इस कार्रवाई से न सिर्फ गिरिडीह को बड़ी वारदात से बचा लिया गया, बल्कि अंतर्राज्यीय गिरोह की कमर भी तोड़ दी गई है।

 

About Author

error: Content is protected !!