दुबई से गैंग चला रहा वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान, जल्द हो सकता है धनबाद प्रत्यर्पित!

दुबई से गैंग चला रहा वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान, जल्द हो सकता है धनबाद प्रत्यर्पित!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के वासेपुर का नाम एक बार फिर अपराध की दुनिया में सुर्खियों में है। झारखंड एटीएस ने हाल ही में इंटरपोल की मदद से मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत लाकर बड़ी सफलता हासिल की। अब पुलिस की नज़र वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान पर है, जो दुबई में बैठकर धनबाद और आसपास के जिलों में रंगदारी का खेल खेल रहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मयंक की तरह ही प्रिंस खान को भी प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत भारत लाने की कोशिश शुरू हो सकती है।
प्रिंस खान पर 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं – जिनमें रंगदारी, हत्या की कोशिश, अवैध हथियार और फायरिंग जैसे गंभीर केस शामिल हैं।
वह इंटरनेट कॉल और फोन के जरिये कारोबारियों और ठेकेदारों से रंगदारी मांगता है। पैसे न देने पर उसके गुर्गे हमला और फायरिंग कर दहशत फैलाते हैं।
आधा दर्जन मामलों में उसकी कुर्की-इश्तेहार की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन अब तक वह दुबई में सुरक्षित बैठा है।
मयंक सिंह की गिरफ्तारी से झारखंड पुलिस को बड़ा हौसला मिला है और अब प्रिंस खान के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है।

धनबाद के व्यापारी संगठनों ने कहा है कि – “जब तक प्रिंस दुबई में बैठा है, तब तक उसकी गैंग की गतिविधियां पूरी तरह खत्म नहीं होंगी। उसे भी भारत लाना बेहद जरूरी है।”

धनबाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि झारखंड सरकार की नीति साफ है – “अपराधी चाहे देश में हो या विदेश में, पकड़कर लाना है और सजा दिलानी है।

 

About Author

error: Content is protected !!