DSP सहित अन्य पदों पर चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 29 अगस्त को
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा डीएसपी, जिला कमांडेंट, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 29 अगस्त सुबह 11 बजे से प्रोजेक्ट कार्यालय में होगा। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जरूरी कागजात
सभी उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र और उसकी दो सेट सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लेकर आना होगा।
शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र (आरक्षित उम्मीदवारों के लिए), मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं।
उम्मीदवारों को एक शपथ पत्र भी जमा करना होगा, जिसे अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) या कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमाणित करेंगे। इसमें यह उल्लेख होना चाहिए कि सभी दस्तावेज सही हैं, कोई आपराधिक मुकदमा लंबित नहीं है और आचरण उचित है।
जो उम्मीदवार किसी सरकारी/निजी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें NOC (No Objection Certificate) प्रस्तुत करना होगा।
चयनित पदों का ब्योरा
कुल 44 उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए हैं—
35 डीएसपी
1 जिला कमांडेंट (होमगार्ड)
6 जेल अधीक्षक
2 प्रोबेशन पदाधिकारी
डीएसपी पद के लिए चयनित
आशीष अक्षत, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, राजीव रंजन, निधि अग्रवाल, सत्यम गर्ग, इंद्रजीत कुमार, अमरदीप राज, विपिन भास्कर, अरविंद महतो, सुगंध सौरभ, उज्जवल कुमार, लीनूस सोरेन, शैलेश रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह, पंकज राज, निशांत सिन्हा, विवेक चौधरी, सुजीत हेंब्रम, नीतीश कुमार, कश्मीरा हेंब्रम, शुभम मेहता, सरिता कुमार, विनय कुमार सोरेन, मनीष कुमार, जय प्रकाश तिर्की, राजेश कुमार दास, विशाल सिंह, अखिलेश कुमार, दुबराज सिंह, चंडी चरण सिंह, मुन्ना सोरेन, फ्रेडरिक ए तिग्गा, मिथुन कुमार, राजू कुमार सुमन और विक्रम सिंह।
अन्य चयनित उम्मीदवार
जिला कमांडेंट (होमगार्ड) : मो. अफरोज आलम
जेल अधीक्षक : निशा गोप, आकाश कुमार सिंह, गोपाल कुमार सिंह, रूमकी कुमारी, मनीला उरांव, गौतम कुमार
प्रोबेशन पदाधिकारी : राधा नंदन झा, राजेश रजक