बंद खदानों की सुरक्षा पर सख्ती, BCCL को दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के न्यू टाउन हॉल में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ने की, जिसमें खनन और सुरक्षा से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने बीसीसीएल को निर्देश दिया कि खनन के लिए लैंड ट्रांसफर नियमानुसार किया जाए और रैयतों को जमीन की रजिस्ट्री से पहले मुआवजा दिया जाए। साथ ही खनन क्षेत्र में बने जलाशयों को विकसित कर आसपास की आबादी के हित में सकारात्मक कार्य करने की बात कही गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने विशेष रूप से बंद खदानों के मुहानों की मजबूती से भराई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ओवर बर्डन गिराने और परियोजना तक सड़क बनाने के दौरान माइनिंग प्लान का पालन अनिवार्य होगा। इसके अलावा, ब्लास्टिंग के समय को निर्धारित कर आसपास के बस्तीवासियों को पहले से सूचना देने का निर्देश भी दिया गया।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को साफ निर्देश दिया कि कोयला चोरी, अवैध खनन और परियोजना से जुड़े मामलों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

बैठक में जिला प्रशासन, धनबाद पुलिस, खनन विभाग, सीआईएसएफ, ईसीएल और बीसीसीएल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!