पूर्वी टुंडी में डायरिया के प्रकोप से लोग ग्रसित, मुखिया ने स्वास्थ्य प्रभारी पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के लटानी पंचायत के दो गांव—आदिवासी टोला और सिंगरायडीह—में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। इस बीमारी से एक आदिवासी की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से पीड़ित हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि दूषित कुएं का पानी पीने से लोग बीमार पड़े हैं। स्थिति की जानकारी बार-बार टुंडी स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार को दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

आज खुद सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कमान संभाली और स्वास्थ्य टीम के साथ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाने-पीने की वस्तुओं की जांच करने का आदेश दिया।

लटानी पंचायत के मुखिया ऐनुल हक ने टुंडी स्वास्थ्य प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत वार्ड सदस्य के जरिए सिविल सर्जन को सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य प्रभारी ने न तो इलाके का दौरा किया और न ही कोई पहल।

सिविल सर्जन ने इस मामले में स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

About Author

error: Content is protected !!