बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, बड़े सिंडिकेट का खुलासा

बस से दो करोड़ के जाली नोट बरामद, बड़े सिंडिकेट का खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राजधानी रांची में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार सुबह पुलिस ने एक बस से करीब दो करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एसएसपी सह डीआईजी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली बस में जाली नोटों की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू मार्केट बस स्टैंड में छापेमारी की। इस दौरान पटना से आई एक बस की तलाशी में तीन बक्सों से जाली नोट बरामद हुए। जब्त नोटों की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अब इस मामले में बड़े जाली नोट सिंडिकेट की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

About Author

error: Content is protected !!