धनबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कुर्मीडीह के सुखदेव नगर में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे दुखद बात यह है कि महिला अपने पीछे डेढ़ महीने का मासूम बच्चा छोड़ गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार सुबह इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे पूनम देवी ने अपनी सास से बच्चे को तेल मालिश करने को कहा और खुद शौच जाने की बात कहकर अपने कमरे में चली गईं।
सुबह करीब 4 बजे जब सास बच्चे को उसकी माँ के पास देने पहुँचीं तो उन्होंने देखा कि पूनम देवी पंखे से लटकी हुई हैं। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
परिवार ने दावा किया है कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। मृतका के भैसुर अमरजीत ने बताया कि परिवार आलू–प्याज का व्यापार करता है और माहौल सामान्य था।
मृतका के पति सुनील कुमार साव पिछले 15 दिनों से नासिक में हैं और वहीं से कारोबार संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे दुर्गा पूजा तक घर लौटने वाले थे।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
यह घटना कई सवाल खड़े करती है। आखिर एक नई माँ ने ऐसा कदम क्यों उठाया? पुलिस जांच के बाद ही असली कारण सामने आ पाएगा।