बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार – पांच बाइक बरामद

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार – पांच बाइक बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर तिसरा थाना क्षेत्र के कालीटांड़ फुटबॉल ग्राउंड के पास छापेमारी की गई, जहां चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की नियत से तीन अपराधकर्मी जुटे थे।

गिरफ्तार अपराधियों में –

1. करकू भूईयां उर्फ करकू कुमार (24 वर्ष), निवासी – यज्ञ धौड़ा, थाना तिसरा

2. सोनू भूईयां (20 वर्ष), निवासी – यज्ञ धौड़ा, थाना तिसरा

3. अरविन्द कुमार साव उर्फ लड्डु (19 वर्ष), निवासी – करमाटांड, थाना बलियापुर

पुलिस ने मौके से कुल पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें अपाची, हीरो स्प्लेंडर प्लस और हीरो होंडा शामिल हैं।

हालांकि गिरोह का सरगना सोनू सिन्हा (21 वर्ष), निवासी खास कुईयां, थाना तिसरा फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन अपराधियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें तिसरा, झरिया, सिन्दरी, पुटकी और लोयाबाद थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं।

छापामारी दल में पु०अ०नि० सुमन कुमार, स०अ०नि० रामगुलाम महतो, आरक्षी हर्षिकेश कुमार, आरक्षी निलकमल महतो और आरक्षी सन्नी कुमार साव शामिल थे।

 

About Author

error: Content is protected !!