उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक, 10 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।
अनुकंपा समिति बैठक
विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 23 मामलों की समीक्षा की गई।
इनमें से 10 आवेदकों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।
जिन आवेदनों में दस्तावेज़ी कमी पाई गई, उन्हें आवश्यक सुधार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश मिले।
जिले के लिपिक संवर्ग के कर्मियों के पदस्थापन और स्थानांतरण पर चर्चा हुई।
3 कर्मियों को सेवा संपुष्टि की स्वीकृति दी गई।
प्रोन्नति :
कार्यालय अधीक्षक – 5
प्रधान लिपिक – 9
उच्च वर्गीय लिपिक – 1
बैठक में उपायुक्त के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, स्थापना उप समाहर्ता दिलीप महतो, एसडीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन का मानना है कि यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण और कार्यकुशलता को बढ़ावा देगा।