डिलीवरी बॉय पर हमले के विरोध में जियोमार्ट राइडर्स की हड़ताल, सुरक्षा की मांग पर अड़े

डिलीवरी बॉय पर हमले के विरोध में जियोमार्ट राइडर्स की हड़ताल, सुरक्षा की मांग पर अड़े

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। जियोमार्ट डिलीवरी बॉय पर हुए हमले ने बड़ा रूप ले लिया है। मंगलवार देर शाम की घटना के बाद बुधवार को करीब 400 डिलीवरी राइडर्स ने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया और कंबाइन बिल्डिंग के पास धरना पर बैठ गए।

राइडर्स का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सुरक्षा की गारंटी और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे डिलीवरी का काम शुरू नहीं करेंगे।

क्या है मामला?
जियोमार्ट टीम लीडर मुकेश कुमार ने बताया कि मनाईटांड निवासी प्रेम सिंह ने ₹187 का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं होने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद प्रेम सिंह अपने साथियों के साथ देर शाम कार और बाइक से पहुंचे और डिलीवरी राइडर के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

राइडर महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें अकेला पाकर पीटा, जिससे उनका चश्मा टूट गया और चोटें आईं। राइडर्स ने आरोप लगाया कि जब वे धनबाद थाना शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।

पुलिस की प्रतिक्रिया
धनबाद थाना प्रभारी आर.एन. ठाकुर ने बिना कैमरे पर आए कहा कि घटना की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

About Author

error: Content is protected !!