झूठे सबूत पेश करने का आरोप, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने की जांच की मांग

झूठे सबूत पेश करने का आरोप, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने की जांच की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। नीरज सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अदालत में एक नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने दावा किया है कि जांच टीम और अभियोजन पक्ष ने उन्हें फंसाने के लिए फर्जी सबूत गढ़े हैं। इस मामले की सुनवाई आज (21 अगस्त 2025) को होनी है।

संजीव सिंह ने अपने अधिवक्ता एम. अली के जरिए अदालत में आवेदन दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि जांच अधिकारी निरंजन तिवारी और लोक अभियोजक संतोष कुमार राय ने झारखंड सरकार की सहमति से उनके खिलाफ साजिश रची।

पूर्व विधायक का कहना है कि दोनों अधिकारियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज और मोबाइल सीडीआर रिपोर्ट तैयार की, ताकि उन्हें नीरज सिंह हत्याकांड में दोषी साबित किया जा सके।

 

About Author

error: Content is protected !!