बरवाअड्डा थाना पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का लगा आरोप

बरवाअड्डा थाना पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जीटी रोड के सर्विस लाइन पर खड़े ट्रक चालकों ने आरोप लगाया है कि बीती रात गश्ती पुलिस ने अचानक धावा बोला… और आधा दर्जन से ज्यादा ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर दी।

ट्रक चालकों का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी कारण न केवल उनके साथ हाथापाई की… बल्कि कई ट्रकों के शीशे भी तोड़ दिए।
पीड़ित चालकों में से एक, सुमित पांडे, ने बताया कि जब वह रात में ट्रक किनारे लगाकर आराम कर रहे थे… तभी गश्ती पुलिस आई और बदसलूकी शुरू कर दी।

पीड़ित चालकों ने साफ कहा है कि अगर आरोपी पुलिस पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई… तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन की तरफ से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

About Author

error: Content is protected !!