धनबाद महानगर झामुमो ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड आंदोलन के जनक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महानगर समिति के वरीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान ने गुरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गुरूजी समाजवादी विचारधारा के प्रखर समर्थक थे और झारखंडवासियों के अधिकारों के लिए जंगलों में रहकर संघर्ष किया। उनकी ही देन है कि झारखंड राज्य का गठन संभव हो सका।
हरेन्द्र चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गुरूजी के दिखाए मार्ग पर चलकर झारखंड को समृद्ध और विकसित बनाया जाए।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट नीलम मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान, वकील दास, टिंकू सरकार, गोविंद दास, मिंटू चौहान, अरविंद चौहान, निर्मल चौहान, शिबू मंडल, सोनू चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।