धनबाद में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर और एक हाइवा जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद:
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने जिले में अवैध खनिज के खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ बीती रात बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर और एक हाइवा जब्त किए गए।
जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक श्याम नंदन सिंह, राजकुमार दास, ब्रह्मदेव यादव और पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान हीरापुर के झारखंड मैदान के पास एक ट्रैक्टर और 2 टाटा 407 बिना परिवहन चालान के बालू लदा पाया गया। वहीं, बलियापुर के पहाड़पुर के पास बिना चालान का स्टोन चिप्स लदा एक हाइवा पकड़ा गया।
सभी वाहनों को संबंधित थाना को सौंप दिया गया है। बालू लदे वाहनों के मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।