धनबाद SSP ने किया नवनिर्मित भव्य मंच का उद्घाटन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार शाम पुलिस केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ नवनिर्मित भव्य मंच का उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामीण एसपी कपील चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, पुलिस दिवस, मॉक ड्रिल और अन्य वार्षिक कार्यक्रमों के लिए यह मंच तैयार किया गया है। SSP ने बताया कि इससे कार्यक्रमों के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने पुलिस केंद्र को बेहतर बनाने, जवानों के आवासीय परिसर को सुविधाजनक करने और बच्चों के लिए पार्क निर्माण की योजनाओं की भी घोषणा की।
उद्घाटन के अवसर पर SSP प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह, थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर समेत कई अधिकारी व जवान उपस्थित थे।