दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झामुमो नेता ने दी श्रद्धांजलि
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टुंडी: टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू सोमवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और गुरुजी के साथ बिताए पुराने पलों को साझा करते हुए भावुक हो उठे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनका हाथ पकड़कर आश्वासन दिया कि “गुरुजी के सपनों को साकार करने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।”
इस मौके पर सनातन सोरेन सहित कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। माहौल भावुकता और गुरुजी के प्रति सम्मान से भरा
रहा।