छोटा हाथी गाड़ी से तार टूटने पर दबंगई, युवक गंभीर रूप से घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास: सोमवार रात करीब 9 बजे कतरास थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पीछे छोटा हाथी गाड़ी से बिजली का तार टूट जाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें प्रकाश कुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पत्नी गायत्री देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि तार टूटने के बाद मोहल्ले के शिवम केसरी, आनंद केसरी, आदित्य केसरी, दीपक केसरी और चंदन केसरी ने मिलकर प्रकाश रजक व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया।
हमले में प्रकाश के माथे और पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।