तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मातम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टुंडी: दक्षिणी टुंडी छाताबाद गांव कटनियाँ पंचायत के हरिजन टोला निवासी सोनु दास का 8 वर्षीय पुत्र मोनु दास सोमवार को जोनराबांध तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। बताया जाता है कि मोनु तालाब में उछल-कूद कर रहा था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ग्रामीणों ने उसे निकालकर नजदीकी क्लिनिक पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का अंतिम संस्कार गांव के पास ही किया गया।