हादसा: हाइवा की चपेट में आकर बीसीसीएल कर्मी की मौत, एक घायल — ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोयाबाद (धनबाद): लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा चालीस धौड़ा के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 36 वर्षीय बीसीसीएल कर्मी खिरु महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार बड़े लाल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर किया गया।
हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने धनबाद–कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिकू प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म कराया।
हादसे के बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन है और लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।