Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नंदा महादेव में बोल बम के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र, राखी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
धनबाद जिले की अंतिम सीमा पर, टुंडी प्रखंड के चरक स्थित पौराणिक नंदा महादेव धाम में राखी पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बड़ाकर नदी के तट पर खुले आकाश के नीचे स्थित इस प्राचीन शिवलिंग पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर ‘बोल बम’ के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
सावन मास की पूर्णिमा होने के कारण यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दरबार में अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। नंदा महादेव धाम का शिवलिंग सदियों पुराना है, जो खुले में स्थित होने के कारण एक रहस्यमयी कथा समेटे हुए है।
यहां का राखी पूर्णिमा एवं खिचड़ी मेला क्षेत्र में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ भक्तों की अपार श्रद्धा और उत्साह देखने को मिलता है। स्थानीय मान्यता है कि नंदा महादेव सभी सच्चे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
हर-हर महादेव!