Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उदयपुर जोड़ापीपल स्थित नवनिर्मित बरवाअड्डा थाना भवन का भव्य उद्घाटन विश्व आदिवासी दिवस एवं श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया गया। लाल फीता काटकर हुए इस उद्घाटन समारोह में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित यह अत्याधुनिक मॉडल थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। भवन में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण, बैठकों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल, रेकॉर्ड रूम, महिला एवं बाल सहायता कक्ष सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।
इस नए भवन के शुरू होने से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तेजी और पारदर्शिता आएगी। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इसे बरवाअड्डा और आसपास के ग्रामीण अंचल के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इस भवन से न केवल पुलिस बल को मजबूती मिलेगी, बल्कि जनता का भरोसा भी और गहरा
होगा।