मैथन डैम में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, शव बरामदगी के लिए खोज जारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद(निरसा): मैथन ओपी क्षेत्र के स्पोर्ट्स होस्टल इंटेक बेल के पास रविवार को नहाने के दौरान निरसा खुदिया फाटक निवासी नरहरी कुमार राम (लगभग 24 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई। चार घंटे की खोजबीन के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार, नरहरी अपने चार दोस्तों के साथ स्नान करने आया था। तैरना जानने के कारण वह आगे बढ़ गया और इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया।
सूचना मिलने पर एग्यारकुंड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी और मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तीन घंटे तक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण शाम सात बजे तलाशी रोक दी गई। अब एनडीआरएफ टीम को बुलाया जा रहा है।
मृतक के परिजनों के लिए यह तीसरा बड़ा सदमा है। दो साल पहले पिता की मौत हुई, फिर छोटे भाई की करंट लगने से मौत हो गई। अब जब नरहरी को पिता की जगह नौकरी मिलने वाली थी, उसकी भी जान चली गई।
बताया जाता है कि कुछ माह पहले भी इसी स्थान पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं।